ग्लाव झील बना अरुणाचल प्रदेश का पहला रामसर स्थल, सरकार ने शेयर की तस्वीर
अरुणाचल प्रदेश की ग्लाव झील को राज्य का पहला रामसर स्थल घोषित किया गया है। केंद्र सरकार ने इसकी तस्वीर शेयर कर बताया कि ग्लाव झील को रामसर कन्वेंशन के तहत रामसर स्थल का दर्जा मिला है। पूर्वी हिमालय में स्थित यह मीठे पानी की झील जैव विविधता का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यह भारत का 101वां रामसर स्थल है।