गिल व यशस्वी टी20I में ले सकते हैं रोहित-विराट की जगह: हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा
ज़िम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा ने कहा है कि टी20I क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी को पूरा करना आसान नहीं है। मसाकाद्ज़ा ने कहा कि हालांकि, इन दोनों की कमी को भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल पूरा कर सकते हैं। बकौल मसाकाद्ज़ा, गिल व यशस्वी दोनों शानदार खिलाड़ी हैं।