ग्लेशियर के विशाल आइस-पैच के अचानक ढहने से 2025 में धराली में आया था जलप्रलय: ISRO
इसरो की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त-2025 में बादल फटने या भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी (उत्तराखंड) के धराली में जलप्रलय नहीं आया था। बकौल इसरो, धराली के करीब 10-किलोमीटर ऊपर श्रीकंठ ग्लेशियर क्षेत्र में मौजूद विशाल आइस-पैच के अचानक ढहने से तबाही मची। इसमें 69-लाख किलोग्राम बर्फ नीचे गिरी और तेज़ घर्षण के साथ पानी में तब्दील होती चली गई।