ग्लेशियर वाले ऊंचे इलाकों में चीन के कंस्ट्रक्शन की वजह से नेपाल में अचानक आई बाढ़: रिपोर्ट्स
'नेपाल कॉरेस्पोंडेंस' का हवाला देते हुए रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ग्लेशियर वाले ऊंचे इलाकों में चीन के कंस्ट्रक्शन की वजह से नेपाल में अचानक बाढ़ आई है। रिपोर्ट्स में बताया गया, "बाढ़ गायरोंग शहर के पास शुरू हुई जिसे पहाड़ियों को काटकर बनाया गया है। यह शहर त्रिशूली नदी के प्राकृतिक बहाव के रास्ते पर बसाया गया है।"