गुलज़ार साहब का 'बीड़ी जलइले' गाना भी महिला विरोधी था, फिर मैं ही गलत क्यों हूं?: हनी सिंह
सिंगर-रैपर हनी सिंह ने अपने गानों को 'आपत्तिजनक और महिला विरोधी' बताए जाने के सवाल पर कहा है, "मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है।" उन्होंने कहा, "गुलज़ार साहब ने 'बीड़ी जलइले' लिखा, मेरे लिए यह महिला विरोधी है, फिर मैं ही गलत क्यों हूं।" उन्होंने कहा कि आलोचना का जवाब नहीं देने के चलते लोग उन्हें 'आसान टारगेट' समझते थे।