गुलबदीन के डॉक्टर इस वक्त दुनिया के 8वें अजूबे हैं, उनसे अपना घुटना दिखाऊंगा: इयन स्मिथ
अफगानिस्तान के गुलबदीन नईब द्वारा कोच के इशारे पर खेल रोके जाने के लिए चोट का नाटक करने और बाद में गेंदबाज़ी करने पर कमेंटेटर इयन स्मिथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पिछले 6 महीनों से मेरे घुटने में दिक्कत है। मैं मैच के तुरंत बाद गुलबदीन के डॉक्टर से मिलूंगा। वह इस वक्त दुनिया के 8वें अजूबे हैं।"