गुलशन कुमार की हत्या में शामिल थे म्यूज़िक कंपोज़र नदीम? सवाल पर अनुराधा पौडवाल ने दिया जवाब
गुलशन कुमार हत्याकांड में म्यूज़िक कंपोज़र नदीम की संलिप्तता के सवाल पर गायिका अनुराधा पौडवाल ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "मैंने नेगेटिव चीज़ों में कभी दिलचस्पी नहीं ली...अगर कुछ है भी तो गुलशन जी ने मुझसे इस बारे में बात नहीं की...मैं उस पोजिशन में नहीं हूं कि उस समय की बात बता सकूं।"