गुलज़ार से बातचीत के दौरान जया बच्चन के ज़ोर से हंसने का वीडियो हुआ वायरल, साथ खड़े दिखे बिग बी
मुंबई में एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान गीतकार गुलज़ार से बातचीत के दौरान जया बच्चन के ज़ोर-ज़ोर से हंसने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में अमिताभ बच्चन भी जया के बगल में खड़े दिख रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूज़र ने कहा, "उन्हें पहली बार हंसते हुए देखा।" एक अन्य ने लिखा, "अरे, जया जी हंसती भी हैं।"