गोवा के दौरे पर गए उप-राष्ट्रपति धनखड़ ने बारिश के वक्त खुद थामा छाता, वीडियो हुआ वायरल
गोवा के दौरे पर गए उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरने के बाद बारिश से बचने के लिए छाता खुद अपने हाथ में ले लिया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उप-राष्ट्रपति की काफी तारीफ हो रही है। एक यूज़र ने लिखा, "ज़मीन से जुड़े हुए व्यक्ति है धनखड़ सर।"