गोवा के मोपा एयरपोर्ट में घुसा बारिश का पानी, कांग्रेस नेता बोले- यह है मोदी जी की गारंटी
उत्तरी गोवा के मनोहर इंटरनैशनल एयरपोर्ट का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें एयरपोर्ट में बारिश का पानी भरा दिख रहा है। कांग्रेस नेता गिरीश चोडानकर ने 'X' पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यह है गोवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी। एयरपोर्ट हाल ही में करदाताओं के करोड़ों रुपए खर्च करके बनाया गया था, इसकी हालत देखिए।"