गोवा के शख्स ने कॉरपोरेट जॉब छोड़कर बंजर ज़मीन पर बनाया हरा-भरा ईको फ्रेंडली होमस्टे
गोवा के पंटा फेराओ ने कॉरपोरेट जॉब छोड़कर गोवा के एक जंगल में बंजर ज़मीन पर इको-फ्रेंडली होम स्टे 'खामा केथना' बनाया है। पंटा ने ज़मीन पर ऑर्गेनिक तरीके से फल-फूल, सब्जियां, जड़ी-बूटियां उगाईं और इसे हरा-भरा बना दिया। उन्होंने पेड़-पौधों के बीच कई नैचुरल ट्री हाउस बनाए हैं। ये कॉटेज लकड़ी, बांस, मिट्टी और रीसाइकल्ड चीज़ों से बने हैं।