गोविंदा और सुनीता का हो रहा है तलाक, 30 साल की ऐक्ट्रेस से अफेयर है वजह: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का शादी के 37 साल बाद तलाक हो रहा है। हालांकि अभी दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गोविंदा की एक 30 साल की मराठी ऐक्ट्रेस से बढ़ती नजदीकियां इस तलाक की एक बड़ी वजह हो सकती हैं।