गोविंदा को गोली लगने के बाद उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे डेविड धवन व शत्रुघ्न सिन्हा
अभिनेता गोविंदा के पैर में गलती से गोली लगने के बाद उनसे मिलने के लिए फिल्ममेकर डेविड धवन और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल पहुंचे। शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडियाकर्मियों को बताया, "डॉक्टर ने कहा है कि सबकुछ ठीक है और उनकी (गोविंदा) सेहत अच्छी है। वह 1-2 दिन में घर जा सकेंगे। दुर्घटना हो गई और इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है।"