गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने 'शादी में दिक्कत' की खबरों पर दी प्रतिक्रिया
ऐक्टर गोविंदा की भांजी व ऐक्ट्रेस आरती सिंह ने अपनी 'शादी में दिक्कत' की खबरों को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर एक मीडिया प्लेटफॉर्म की आलोचना की है। उन्होंने पति दीपक चौहान से अनबन की खबरों का खंडन करते हुए कहा है, "अपने तथ्य सही रखें। भगवान के लिए थोड़ा ज़िम्मेदार बनें और अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखें।"