गोविंदा के लिए मैंने पूजा की है, कल होंगे डिस्चार्ज: ऐक्टर की पत्नी सुनीता
अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने गुरुवार को बताया कि ऐक्टर कल (शुक्रवार) अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। सुनीता ने कहा, "गोविंदा की तबीयत काफी बेहतर है। उनके लिए पूजा-पाठ करके आई हूं।" गौरतलब है कि गोविंदा को उनकी ही रिवॉल्वर से गलती से गोली लग गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।