सुनीता ने आज़ादी मांगी थी, मैंने कहा था जब लौटोगी तो मुझे वैसा नहीं पाओगी: गोविंदा
अभिनेता गोविंदा ने बताया कि मां के निधन के बाद पत्नी सुनीता आहूजा ने उनसे अपनी मर्जी से जिंदगी जीने की आजादी मांगी थी। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने सुनीता से कहा था कि लौटने पर वह उन्हें पहले जैसा नहीं पाएंगी। इस पर सुनीता ने कहा कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, मुझे अब किसी से पूछना नहीं है।