गोवा में जुटेंगे 50 से ज्यादा देशों के कारोबारी, 29 अक्टूबर से ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 का आगाज
गोवा में 29 से 31 अक्टूबर तक वाइब्रेंट गोवा ग्लोबल बिज़नेस समिट 2026 आयोजित होगी। इसमें 50 से ज़्यादा देशों के कारोबारी, निवेशक और उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे। गोवा सरकार के मुताबिक, समिट में 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार, 200 से ज्यादा प्रदर्शक और 10,000 से अधिक कारोबारी प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसका फोकस व्यापार, निवेश और मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर रहेगा।