गोवा में गिरफ्तार हुआ जर्मनी का शख्स, किराए के मकान में रहकर कर रहा था नशे का कारोबार
गोवा में जर्मनी के एक 45 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है जो टूरिस्ट वीज़ा पर पिछले साल के नवंबर माह से वहां रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, शख्स गोवा में किराए के मकान में रहता था जहां पर छापेमारी कर कमरे से ₹23.95 लाख कीमत का मादक पदार्थ ज़ब्त किया गया है।