गोवा में पहली बार पाक से आए किसी इसाई शख्स को मिली सीएए के तहत भारतीय नागरिकता
गोवा में पाकिस्तान से आए एक बुज़ुर्ग ईसाई शख्स को बुधवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र दिया। दक्षिण गोवा के कैनसौलिम में रहने वाले जोसेफ फ्रांसिस ए परेरा सीएए के तहत भारतीय नागरिकता पाने वाले राज्य के पहले व्यक्ति हैं। जोसेफ ने कहा, "आवेदन के एक महीने के भीतर...मंज़ूरी मिल गई।"