गोवा में बेटे की हत्या की आरोपी सीईओ ने जेल में महिला पुलिस कॉन्स्टेबल पर किया हमला

गोवा में 4 वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में जेल में बंद बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी की सीईओ सूचना सेठ ने जेल परिसर में एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल पर हमला किया है। मामले में केस दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, सेठ ने बिना अनुमति कैदी ब्लॉक का रजिस्टर ले लिया जिसके बाद उसका कॉन्स्टेबल से झगड़ा हुआ था।

Load More