गोवा में रह रहे पाकिस्तानी मूल के शख्स को 43 वर्ष बाद मिली भारतीय नागरिकता

गोवा में रह रहे पाकिस्तानी मूल के शेन सबेस्टियन परेरा नामक शख्स को 43 वर्षों के बाद भारतीय नागरिकता मिली है। परेरा का जन्म 1981 में कराची में हुआ था और जन्म के 4 महीने बाद ही उनके माता-पिता उन्हें लेकर गोवा आ आए थे। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को परेरा को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र सौंपा।

Load More