गोवा में सनबर्न EDM फेस्टिवल में बेहोश हुआ दिल्ली का युवक, एक दिन बाद हुई मौत
गोवा के धारगल गांव में सनबर्न ईडीएम फेस्टिवल में दिल्ली का एक 26 वर्षीय युवक बेहोश होकर गिर गया जिसकी एक दिन बाद रविवार को मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रोहिणी (दिल्ली) के करण कश्यप के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, मौत का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है और विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।