गोवा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने प्यार में लीक कर दिया पेपर, प्रेमिका बनी टॉपर तो मच गया बवाल
गोवा यूनिवर्सिटी में फिज़िक्स डिपार्टमेंट के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका छात्रा के लिए मास्टर्स इन फिज़िक्स का पेपर लीक कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, पढ़ाई में औसत छात्रा के परीक्षा में टॉप करने पर अन्य छात्रों को शक हुआ। वहीं, छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद पहले से शादीशुदा असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित किया गया है।