गोविल ने सांसद पद की शपथ लेने के बाद कहा- जय श्री राम; विपक्ष ने लगाए 'जय अवधेश' के नारे
मेरठ (यूपी) से बीजेपी के नवनिर्वाचित सासंद अरुण गोविल ने मंगलवार को लोकसभा में संस्कृत में पद की शपथ ली। उन्होंने शपथ लेने के बाद 'जय श्री राम' व 'जय भारत' बोला और इस दौरान विपक्ष के कुछ सांसदों ने 'जय अवधेश' के नारे लगाए। गौरतलब है, अयोध्या की फैज़ाबाद सीट से सपा के अवधेश प्रसाद सांसद चुने गए हैं।