ग्वालियर के किले में है अनोखा सास-बहू मंदिर, सहस्त्र बाहू के नाम से भी जाना जाता है
ग्वालियर किले के पूर्व के कोने में दो मंदिरों का समूह सास-बहू के मंदिर के रूप में लोकप्रिय है। मंदिर के नाम की उत्पत्ति 'सहस्त्र बाहू' के नाम से संभावित मानी जाती है जिसका अर्थ हज़ार भुजाओं से है। मंदिरों का निर्माण राजा रत्नपाल द्वारा शुरू करवाया गया था जो राजा महिपाल के शासनकाल में 1093 ईसवी में पूरा हुआ।