ग्वालियर में BSF इंस्पेक्टर को 32 दिनों तक रखा गया डिजिटल अरेस्ट, ठगे गए ₹71 लाख
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में बीएसएफ इंस्पेक्टर को 32 दिनों तक घर में डिजिटल अरेस्ट रखकर उससे ₹71.25 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक, 2 दिसंबर को कॉल में शख्स ने खुद को मुंबई साइबर और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया था और कहा था कि उसके खिलाफ मनी लॉन्डरिंग केस में गिरफ्तारी वॉरंट है।