असम के गोलाघाट की गौरीपुर टी इंडस्ट्री द्वारा तैयार Pu'er Tea गुवाहाटी चाय नीलामी केंद्र में ₹12,000/किलोग्राम की रिकॉर्ड कीमत पर बिकी। 5 किलो का लॉट ब्रोकर फर्म जे. थॉमस के ज़रिए बेचा गया। NETA ने इसे असम चाय उद्योग के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। यह मूल रूप से चीन के युन्नान प्रांत की एक पारंपरिक फर्मेंटेड चाय है।