गावस्कर ने तिरंगे का अपमान करने पर की 'भारत आर्मी' की आलोचना, बोले- खुद का झंडा बनाएं
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया व भारत के बीच जारी टेस्ट मैच में भारतीय ध्वज 'तिरंगा' का अपमान करने को लेकर 'भारत आर्मी' की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि 'भारत आर्मी' को भारतीय ध्वज का किसी भी कपड़े-यूनिफॉर्म के रूप में इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, "'भारत आर्मी' को अपना खुद का ध्वज बनाना चाहिए।"