गावस्कर ने तत्कालीन PM मोरारजी देसाई को किया था इग्नोर; पूर्व क्रिकेटर ने बताया किस्सा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर करसन घावरी ने बताया है कि सुनील गावस्कर ने एक बार तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को नज़रअंदाज़ किया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन देसाई खिलाड़ियों से मिलने आए थे जिसपर गावस्कर ने कहा, "मैं नहीं आ रहा...मुझे कॉन्सन्ट्रेट करने दो। मेरी बल्लेबाज़ी टीम के लिए ज़्यादा अहम है।"