गौशाला में लेटने से ठीक होता है कैंसर, गाय पर हाथ फेरने से ठीक होता है बीपी: यूपी के मंत्री
यूपी के मंत्री संजय गंगवार ने कहा है कि गौशाला की साफ-सफाई करने तथा वहां लेटने से कैंसर ठीक हो जाएगा और गाय को सहलाने से बीपी की दवा की खुराक आधी हो जाएगी। उन्होंने कहा, "अगर कोई रक्तचाप का मरीज़ है और..उसके यहां गायें हैं तो उसे सुबह-शाम गाय की पीठ पर हाथ फेरना चाहिए और सेवा करनी चाहिए।"