गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताईं तीन आदतें जो 40 की उम्र से पहले लिवर को खराब कर देती हैं
अमेरिका में रह रहे गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने 40-साल की उम्र से पहले लिवर को खराब करने वाली 3 आदतें बताई हैं। बकौल डॉक्टर, रोज़ शराब पीने (भले थोड़ी पी जाए), रोज़ अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड खाने और खराब नींद के साथ नियमित स्ट्रेस से ऐसा होता है। उन्होंने कहा कि खराब नींद-नियमित स्ट्रेस से फैटी लिवर बीमारी हो सकती है।