गुस्से में लिया गया फैसला है: आवारा कुत्तों पर SC के आदेश पर मेनका गांधी
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को शेल्टरों में भेजने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को गुस्से में लिया हुआ फैसला बताया है। उन्होंने कहा, "दिल्ली में एक भी शेल्टर नहीं है। आप कितने शेल्टरों में 3 लाख कुत्ते रखेंगे? इन शेल्टरों को बनाने के लिए कम-से-कम ₹15,000 करोड़ खर्च करने होंगे।"