गेहूं की कीमतों को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने दिखाई सख्ती, दिया यह आदेश
केंद्र सरकार ने कीमतों को काबू में रखने के लिए 31 मार्च 2025 तक लागू गेहूं की भंडारण सीमा को संशोधित करने का फैसला किया है। इसके तहत रिटेलर के लिए भंडारण सीमा को 5 मीट्रिक टन से घटाकर 4 मीट्रिक टन जबकि होलसेलर के लिए भंडारण सीमा को 1,000 मीट्रिक टन से घटाकर 250 मीट्रिक टन किया गया है।