गृह मंत्री अमित शाह ने एमपी के 55 ज़िलों में 'पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस' का वर्चुअली किया उद्घाटन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को इंदौर (मध्य प्रदेश) से सभी 55 ज़िलों में 'पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस' का वर्चुअली उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "हमारा मकसद युवाओं को सिर्फ कागज़ की डिग्री देना नहीं है। हम युवाओं में स्किल डेवलप करना चाहते हैं।" इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव व अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।