गृह मंत्री से कहा 20-22 फिल्में करूंगा, उन्होंने सुनते ही पेपर फेंक दिया: सुरेश गोपी
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने बताया है, "गृह मंत्री अमित शाह के 'कितनी फिल्में साइन की हैं' पूछने पर जब मैंने बताया कि 20-22 फिल्में करने वाला हूं, यह सुनते ही उन्होंने पेपर फेंक दिया।" गोपी ने कहा, "मैं हमेशा अपने नेताओं की बात मानूंगा लेकिन फिल्में मेरा जुनून हैं, यह नहीं करूंगा तो मैं मर जाऊंगा।"