गृह मंत्रालय ने 19 पूर्व केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा हटाई, स्मृति ईरानी की रखी बरकरार
गृह मंत्रालय ने 19 पूर्व केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया है जिनमें 18 लोग बीजेपी के हैं। वहीं, मंत्रालय ने स्मृति ईरानी की सुरक्षा 6 महीने के लिए बढ़ा दी है। सुरक्षा हटाए जाने वाले लोगों में अश्विनी कुमार चौबे, महेंद्र नाथ पांडे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, बीरेंद्र सिंह, देवुसिंह जेसिंगभाई चौहान का भी नाम है।