गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, इमरजेंसी हालात में तैयार रहने को कहा
भारत के गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखी है और सभी मुख्य सचिवों और प्रशासकों को हर हालात में तैयार रहने को कहा है। हमले या युद्ध जैसी स्थिति में राज्य सरकारों के पास नागरिक सुरक्षा नियम, 1968 के अनुच्छेद 11 के तहत विशेष शक्तियां दी गई हैं।