गोहत्या के मामले में गुजरात कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गुजरात के गांधीनगर सेशन कोर्ट ने गोहत्या मामले में वासीम कुरैशी, मोहम्मद रफीक कुरैशी और अशफाक बहलीम को उम्रकैद और ₹3-3 लाख जुर्माने की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने गाय को 'मदर ऑफ वर्ल्ड' बताया। अगस्त 2024 में जामला गांव से 277 किलो बीफ, हथियार और गाड़ी बरामद हुई थी। सज़ा गुजरात पशु संरक्षण अधिनियम के तहत दी गई है।