गाज़ा के खान यूनिस में इज़रायल ने की बमबारी, 38 लोगों की हुई मौत
गाज़ा के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इज़रायल ने खान यूनिस (गाज़ा) में शुक्रवार की सुबह भीषण बमबारी की जिसमें कम-से-कम 38 लोगों की मौत हुई। बकौल रिपोर्ट्स, मृतकों में 10 बच्चे शामिल थे और 40 अन्य घायल हो गए। गाज़ा में युद्ध विराम के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव और आपूर्ति की कमी की बढ़ती चिंताओं के बावजूद हमले जारी हैं।