गाज़ा के राफा में मई से अब तक 900 आतंकवादियों को मार गिराया है: इज़रायल
इज़रायल के सैन्य प्रमुख हर्ज़ी हेलेवी ने कहा है कि मई से लेकर अब तक इज़रायल ने गाज़ा के राफा में लगभग 900 आतंकवादियों को मार गिराया है। हेलेवी ने कहा, "राफा में कार्रवाई कुछ हफ्तों में पूरी होने की उम्मीद है और अब हमारा फोकस हमास के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने पर है व इसमें समय लगता है।"