गाज़ा में इज़रायली सेना के 2 अलग-अलग हमलों में 40 फिलिस्तीनियों की हुई मौत
गाज़ा में मंगलवार रात इज़रायली सेना द्वारा किए गए 2 अलग-अलग हमलों में कम-से-कम 40 फिलिस्तीनी मारे गए। हमास के मीडिया कार्यालय के मुताबिक, सेंट्रल गाज़ा में अल-रज़ी स्कूल में हुए हमले में 23 फिलिस्तीनी मारे गए जबकि 73 घायल हुए और दक्षिणी गाज़ा के अल-मवासी इलाके में हुए दूसरे हमले में 17 फिलिस्तीनी मारे गए और 26 घायल हुए।