गाज़ा में एयर स्ट्राइक में मारे गए अल जज़ीरा के 5 पत्रकार; इज़रायल का दावा- एक था हमास का आतंकी

गाज़ा के अल-शिफा अस्पताल के बाहर एक तंबू को निशाना बनाकर किए गए इज़रायली हमले में अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ चैनल अल जज़ीरा के 5 पत्रकार मारे गए हैं। इज़रायली सेना ने चैनल के संवाददाता अनस अल-शरीफ को निशाना बनाने की बात स्वीकार कर कहा है कि वह हमास में एक आतंकवादी सेल के प्रमुख के रूप में काम कर चुका था।

Load More