गाज़ा में चिकित्सकीय सामग्री लेकर जा रहे काफिले पर इज़रायल ने किया हमला, 5 की मौत

इज़रायली सेना ने गाज़ा में चिकित्सकीय सामग्री व ईंधन लेकर जा रहे काफिले पर मिसाइल हमला कर दिया जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। काफिले की पहली गाड़ी को निशाना बनाया गया था। सहायता समूह 'एएनईआरए' की डायरेक्टर सैंड्रा रशीद ने कहा कि ये चिकित्सकीय सामग्री राफा (गाज़ा) के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा था।

Load More