गाज़ा में यूरोपीय अस्पताल के नीचे मिली हमास आतंकियों की सुरंग, हथियार व दस्तावेज़ ज़ब्त
इज़रायली सेना ने गाज़ा में चलाए जा रहे सैन्य अभियान के दौरान खान यूनिस में यूरोपीय अस्पताल के नीचे हमास आतंकियों की एक और विशाल सुरंग मिलने का दावा किया है। सेना के अनुसार, हमास आतंकी इस सुरंग से कमांड व कंट्रोल रूम का संचालन कर रहे थे जहां से हथियारों का जखीरा, खुफिया दस्तावेज़ व नक्शे बरामद हुए हैं।