गंगा में डूब रहे युवक को बचाने के लिए उत्तराखंड पुलिस के कर्मी नदी में कूदे, वीडियो आया सामने
उत्तराखंड पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कांगड़ा घाट (हरिद्वार) के पास एक युवक गंगा नदी में डूबता नज़र आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक को बचाने के लिए पहले उत्तराखंड पुलिस के तैराक बहुत तेज़ी से तैरकर युवक के पास जाते हैं, फिर 2 लोग और कूदते हैं और उन्हें पकड़ लेते हैं।