गंभीर ने सचिन-रोहित संग तस्वीरें शेयर कीं, लिखा- इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए धन्यवाद
गौतम गंभीर ने शनिवार को अपने 42वें जन्मदिन पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और साथी कमेंटेटर इरफान पठान के साथ ली गईं अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा, "इस जन्मदिन को वाकई खास बनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!" गंभीर ने शनिवार को भारत और पाकिस्तान मैच में कमेंट्री की थी।