गंभीर बोले थे 'अपने इनीशियल्स देखो': सूर्यकुमार ने बताया उन्हें कैसे मिला था 'स्काई' उपनाम
बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि उन्हें 'स्काई (SKY)' उपनाम कैसे मिला था। उन्होंने बताया कि 2014 में केकेआर में रहने के दौरान गौतम गंभीर ने उन्हें 'स्काई' बुलाना शुरू किया था लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया था। बकौल सूर्यकुमार, "गंभीर ने कहा, 'तुम्हें ही बुला रहा हूं...अपने इनीशियल्स...(नाम के शुरुआती अक्षर) तो देखो'...तब मुझे एहसास हुआ...यह 'स्काई' है।"