गगनयान मिशन को लेकर अक्टूबर के अंत में 'क्रू एस्केप सिस्टम' का परीक्षण कर सकता है इसरो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) गगनयान मिशन की तैयारियों को तेज़ करते हुए अक्टूबर-2023 के अंत में 'क्रू एस्केप सिस्टम' का परीक्षण करने की योजना बना रहा है। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक एस उन्नीकृष्णन नायर ने बताया कि यान प्रणाली के सभी हिस्से श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) पहुंच गए हैं और उन्हें जोड़ने का काम जारी है।