गज़ल गायक पंकज उधास का 72 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

दिग्गज गज़ल गायक और प्लेबैक सिंगर पंकज उधास का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पंकज की बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की है। गौरतलब है कि पंकज उधास को वर्ष 2006 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया था।

Load More