गज़ल गायक पंकज उधास का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

गज़ल गायक पंकज उधास का मंगलवार को वर्ली (मुंबई) स्थित श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले अभिनेत्री विद्या बालन और गायक शंकर महादेवन समेत कई हस्तियों ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पंकज उधास का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

Load More